हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

School Holiday in winter : झारखंड में लगातार 12 दिन बन्द रहेंगे स्कूल

Last Updated on 24, December 2024 by JAC Rankers

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Join Telegram

School Holiday in winter : झारखंड में लगातार 12 दिन बन्द रहेंगे स्कूल

 

School Holiday in winter : झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में अब एक समान छुट्टी होगी। जिसे लेकर एक समान शैक्षणिक कैलेंडर 2024 – 25 का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पूर्व में ही जारी किया गया है। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर सत्र 2024 – 25 का मई 2024 से मार्च 2025 तक जारी किया है। जिसके मुताबिक 25 दिसम्बर से लगातार 5 जनवरी 2025 तक सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगी। 25 दिसम्बर को क्रिसमस की छुट्टी है। उसके बाद 26 दिसम्बर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश है। 5 जनवरी को रविवार है। इसके बाद 6 जनवरी को राज्य भर के सरकारी स्कूल खुलेंगे।

 

वहीं वर्ग अष्टम, नवम का रजिस्ट्रेशन, वर्ग दशम के फॉर्म भरने की तिथि 28 दिसम्बर तक व आकांक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क के जमा होगा। ऐसे में जहां अबतक रजिस्ट्रेशन व फ़ॉर्म भरने के कार्य अधूरे हैं। उन स्कूलों के छुट्टी बाधित भी हो सकती है। वहीं स्कूली बच्चों का अपार आईडी भी अनिवार्य रूप से बनाने के लिए 29 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों को छुट्टी के दिनों में भी स्कूलों में रहकर कार्य करने पड़ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!